{"_id":"5935976f4f1c1b821c9c7f18","slug":"horrors-of-flames-robbery-by-the-woman-maiden","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारों का आतंक, महिला-युवती से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपटमारों का आतंक, महिला-युवती से लूट
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
mobile
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार झपटमारों का आतंक शहर में जारी है। बदमाशों ने रविवार रात 47वीं पीएसी बटालियन के सामने एक युवती से मोबाइल लूट लिया। वहीं, सोमवार सुबह संजय नगर में एक महिला से चेन लूट ली। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोविंदपुरम जी ब्लॉक निवासी कंपनी कर्मी श्रुति सिंह रविवार रात खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकली थीं। पीएसी बटालियन के सामने पहुंचने पर उनकी एक सहेली की कॉल आ गई। वह फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहीं थीं कि बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाया मगर बदमाश फरार हो गए।दूसरी घटना सोमवार सुबह की है। संजय नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष बबलू ठाकुर जागृति विहार में रहते हैं। सोमवार सुबह उनकी मां शिव कुमारी देवी मार्निंग वॉक के लिए बी ब्लॉक पार्क गईं थीं।
विज्ञापन
पार्क से लौटते समय जागृति विहार स्कूल के सामने काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश भाग निकले। एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक पर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय
एसएसपी ने पिछले दिनों सभी थानों में चेन स्नैचिंग स्क्वॉयड बनाया है। जो शाम को बाजारों के आसपास चेकिंग करता है। इसके चलते बाजारों के आसपास स्नैचिंग रुक गई हैं। उधर पुलिस की सख्ती के चलते बदमाश अब सुबह-शाम टहलने जाने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं।