{"_id":"56ee9be24f1c1bbe34f14d9a","slug":"heroin-of-20-crore-rupees-and-with-weapons-2-drug-traffickers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन और हथियार संग 2 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन और हथियार संग 2 तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 20 Mar 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
बीएसएएफ और ड्रग तस्कर
- फोटो : amar ujala
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ ने बीओपी फतेहपुर (सेक्टर अमृतसर) में सरहद पर हेरोइन व असलाह की तस्करी करने के आरोप में दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बीएसएफ को बीस करोड़ की हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन व पंद्रह कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन-67 के जवान बीओपी फतेहपुर के पास फेंसिंग पार खेतों में कार्य कर रहे किसानों की देखरेख कर रहे थे।
विज्ञापन
फेंसिंग पार से किसी किसान ने एक हेरोइन का पैकेट फेंसिंग के इस पार फेंका तो बीएसएफ जवानों को आवाज सुनाई दे गई। जवान सतर्क हो गए और उक्त एरिया में सर्च अभियान चलाया। बीएसएफ ने रांझा सिंह व सोनू कुमार शर्मा वासी धुग थाना भिंदी सैदा जिला अमृतसर को काबू कर लिया।
विज्ञापन
बीएसएफ को उनके पास से चार हेरोइन के पैकेट जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस करोड़ रुपये है बरामद हुए हैं। साथ ही एक पिस्टल, दो मैगजीन व पंद्रह कारतूस बरामद हुए हैं। बीएसएफ उक्त तस्करों से गहन पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं।