फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Hawk-paw

हाईवे पर लूट करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 14 Oct 2017 12:07 AM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 14 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hawk-paw
फ ोटोपुलिस की गिरफ्चत में लुटेरे - फोटो : amar ujala
अजीतमल। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से अवैध असलहे भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लूट की घटनाओं को भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अमित राठौर, अवधेश त्रिवेदी, एसआई सुरेंद्र यादव टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि छह अक्तूबर को लूट करने वाले बदमाश अनंतराम ओवर ब्रिज के पास किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने छापा मारा तो ओवरब्रिज के पास अंधेरे में बैठे तीन युवक मिले। पुलिस ने जब ललकारा तो युवक बोले, पुलिस है मार दो गोली। युवकों ने फ ायरिंग शुरूकर दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से अपने को बचाया और घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अपने नाम सत्यवीर कठेरिया पुत्र जालिम कठेरिया निवासी सुभाष नगर बकेवर, संदीप कुशवाहा पुत्र रोशनलाल निवासी सुभाष नगर बकेवर और प्रदीप कोरी पुत्र दिनेश कोरी निवासी पटेल नगर थाना बकेवर बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए।


पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि छह अक्तूूबर को उन्होंने अनंतराम हाईवे पर लूट को अंजाम दिया था। जिसमें छीना झपटी में जंजीर वही गिर गई थी और पांच हजार छह सौ रुपये आपस में बांट लिए थे जो खर्च कर लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed