फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Hate teenager, death on traps in sports

खेल-खेल में फंदे पर झूला किशोर, मौत

Sat, 07 Jul 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hate teenager, death on traps in sports
demo pic
जय भारत कालोनी में गुरुवार शाम को खेल-खेल में फांसी का फंदा गले में डालकर किशोर लटक गया। किशोर को लटका देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोर को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


 औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शहवाजपुर में रहने वाले राम प्रकाश का 13 वर्षीय बेटा तन्मय अपनी मौसी केश कुमारी पत्नी श्री राम निवासी जय भारत कालोनी के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार शाम को वह मौसी के घर के दरवाजे पर लटक रहा था। तभी दरवाजे पर पडे़ पर्दे की डोरी का फंदा बनकर किसी तरह से उसके गले में लग गया। इससे वह फंदे में लटक गया।
विज्ञापन


जब उसके मौसा ने देखा तो उन्हाेंने तुरंत ही उसे फंदे से उतारा। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीराम ने बताया कि तन्मय के पिता की मौत हो चुकी है। वह जब दो साल का था तभी से वह उसके पास ही रह रहा था। ज्ञानस्थली में कक्षा सात का छात्र था। उन्होंने बताया कि वह रोजाना उसी दरवाजे पर लटकता था, रोकने पर वह अपनी लंबाई बढ़ाने की बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed