फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Gujarat ATS arrested most wanted terrorist of Mumbai blast from Vadnagar

मुंबई 1993 ब्लास्ट का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी अहमद लंबू गुजरात से गिरफ्तार

Fri, 01 Jun 2018 12:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Gujarat ATS arrested most wanted terrorist of Mumbai blast from Vadnagar
- फोटो : ANI

मुंबई 1993 ब्लास्ट में शामिल रहे आतंकवादी अहमद लंबू को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबू मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। गुरुवार की रात विशेष अभियान के तहत की गई छापोमारी में एटीएस ने लंबू को वलसाड से गिरफ्तार किया। अब इसे मुंबई सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

 


पांच लाख रुपये के इनामी वॉन्टेड आतंकी लंबू को पकड़ने के लिए सीबीआई ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। साथ ही इंटरपोल (अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) को भी इस बारे में सूचित कर रखा था। गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई की स्पेशल टाडा अदालत ने 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में अहम फैसला सुनाते हुए अबू सलेम सहित 6 आतंकियों को सजा सुनाई थी। अबू सलेम दाऊद का बेहद करीबी माना जाता है। अबू सलेम के अलावा जिन आतंकियों को सजा सुनाई गई थी, उनके नाम मुस्तफा दौसा, फिरोज अब्दुल राशिद खान, रियाज सिद्दिकी, करीमुल्लाह खान और ताहेर मर्चेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा सुनाए गए कैदियों में अबू सलेम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। यह सजा उसे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का दोषी मानते हुए सुनाई गई थी। इसके अलावा मामले में अब्दुल कयूम नाम के आरोपी को बरी कर दिया गया। वहीं इस ब्लास्ट केस में टाडा कोर्ट का फैसला आने के महज कुछ दिनों बाद ही मुस्तफा दौसा की दिल की गति रुकने से मौत हो गई।


उसके अलावा एक अन्य आरोपी ताहेर मर्चेंट की यरवदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मर्चेंट ने ही अहमद लंबू की भागने में मदद की थी। बता दें कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में 2 घंटे के भीतर ही 12 बम धमाके हुए थे, इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 लोग घायल हुए थे। विशेष टाडा अदालत ने जून, 2017 में छह लोगों को दोषी करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed