फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Goa police arrested 32 year old woman for allegedly selling her 11 month old son

ममता हुई शर्मसार, पैसों के लिए मां बेच रही थी जिगर का टुकड़ा- पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 07 Apr 2018 03:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Goa police arrested 32 year old woman for allegedly selling her 11 month old son

पैसों की तंगी के लिए आपने ज्यादातर एक मां को अपनी बच्ची को बेचने या उसे कहीं काम पर भेजने की खबर तो जरूर सुनी और पढ़ी होगी। लेकिन अपने जिगर के टुकड़े बेटे को बेचने की खबरें कम ही सुनी होंगी। गोवा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

विज्ञापन


गोवा पुलिस ने इस मामले में 32 साल की महिला को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने उस समय महिला को गिरफ्तार किया जब वह अपने 11 महीने के बेटे को 2 लाख रुपए में बेच रही थी। महिला का नाम शैला पाटिल है, जो 11 महीने के बेटे की मां है।
विज्ञापन


बच्चे का 32 साल के कथित खरीददार अमर मोरजे सहित डील को फाइनल करवाने में महिला की मदद करने वाले दोस्त योगेश गोस्वामी (42) और अनंत दामाजी (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पाटिल के पति की शिकायत के बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बच्चा बेचने के लिए महिला ने दोस्त से मांगी मदद

मामले की जांच कर रहे पोंडा पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर हरीश मदकेकर ने कहा- पाटिल अपने पति को अंधेरे में रखकर बच्चे को बेच रही थी क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी। सभी आरोपी पेरनम तहसील में रहते हैं और मूलरूप से पुणे के रहने वाले हैं।

शैला ने अपने दोस्तों गोस्वामी और दामाजी से बच्चे को बेचने के लिए मदद मांगी थी। उसका कहना था कि उसे 2 लाख रुपये की सख्त जरूरत है। इसके बाद गोस्वामी और दामाजी ने मोरजे से संपर्क किया। मोरजे शादीशुदा था लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। इसी वजह से उसने बच्चा खरीदने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने बताया कि बच्चा मोरजे को दे दिया गया।

उस समय पाटिल का पति घर से बाहर था। जब घर आने के बाद उन्हें बच्चा नहीं मिला तो उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की मानव तस्करी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed