{"_id":"591f282b4f1c1bd81af22c5a","slug":"gangrape-in-running-car-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने किया छेड़खानी का विरोध तो कार में खींचा, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने किया छेड़खानी का विरोध तो कार में खींचा, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 19 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार युवकों ने शुक्रवार रात चलती कार में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और नहर के पास फेंक कर फरार हो गए। बेहोश मिली युवती को लोगों ने सीएचसी मधुबन में भर्ती कराया। होश में आने पर युवती ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी।
पीड़ित युवती के अनुसार शुक्रवार रात नौ बजे वह खेत जाने के लिए निकली थी। इस बीच कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। इस पर युवती ने उन्हें चप्पल दिखा दिया। तब कार सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया।
युवकों ने चलती कार में उसके साथ मुंह काला किया और उसे नहर के पास फेंककर फरार हो गए। कुछ देर बाद युवती नहर के किनारे एक व्यक्ति के घर पहुंची और पानी मांगकर पीने के बाद बेहोश हो गई।
विज्ञापन
उसकी अस्त-व्यस्त हालत देखकर लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पानी के छींटे मारने पर युवती को थोड़ा होश आया। तब उसने लोगों को आपबीती सुनाई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।