फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Frmaishi song about firing

फरमाइशी गीत को लेकर की फायरिंग

Tue, 07 Feb 2017 11:06 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 07 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मईल। आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे बारात में भगदड़ मच गई। छर्रा लगने से दो लोग जख्मी हो गए। वहीं दूल्हा के भाई समेत कई लोग घायल हो गए। आधी रात को अधिकांश बाराती भाग निकले। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


लार थानाक्षेत्र के चुरिया गांव निवासी केदार यादव के बेटे की बारात मईल थानाक्षेत्र के नेनुआ गांव के प्रधान रूदल यादव के घर गई थी। द्वारपूजा के बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। आधी रात को फरमाइशी गीत को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज गांव का एक युवक अपने घर गया और लाइसेंसी बंदूक लेकर दो राउंड फायरिंग किया।
विज्ञापन


इसमें प्रधान के एक रिश्तेदार अवधेश समेत दो लोगों के पैर में छर्रा लग गया। इसके अलावा मारपीट में दूल्हा के भाई छोटू यादव, राजेश यादव समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। छर्रा लगने से घायल हुए रिश्तेदार का इलाज जिला अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराया और फायरिंग करने वाले युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ अजय ओझा ने बताया कि फरमाइशी गीत को लेकर बारात में गोली चली थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed