फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four buffaloes looted and killed farmer

वृद्ध किसान की हत्या कर चार भैंस लूटीं

Tue, 30 May 2017 03:23 AM IST
amar ujala meerut
amar ujala meerut Updated Tue, 30 May 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
Four buffaloes looted and killed farmer
कत्ल
टीपी नगर थाना क्षेत्र के पुट्ठा के जंगल में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात हो गई। चार बदमाशों ने वृद्ध किसान की धारदार हथियार से हत्या कर उसकी चार भैंस लूट लीं। रास्ते में किसान के परिचित ने भैंस पहचानकर एक बदमाश को पकड़कर शोर मचा दिया। बदमाश युवक को जख्मी कर भैंस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिवपुरम, मोहकमपुर निवासी किसान मुन्नीपाल (70) रोजाना अपनी चार भैंसों को चराने पुट्ठा के जंगल में जाता था। इस कारण उसकी पुट्ठा के कई किसानों और ग्रामीणों से जान पहचान हो गई थी। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुट्ठा निवासी अमित ने चार लोगों को रेलवे ट्रैक के पास से चार भैंस ले जाते देखा तो उसने मुन्नीपाल की भैंस पहचान ली। शक होने पर अमित ने एक व्यक्ति को पकड़कर शोर मचा दिया। बदमाशों का शोर मचने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो पकड़ा गया व्यक्ति अमित के हाथ को जख्मी कर साथियों के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों ने भैंस कब्जे में ले लीं।
विज्ञापन


किसान को तलाशा, लाश मिली
ग्रामीणों ने मुन्नीलाल को तलाशना शुरू करते हुए उसके परिजनों को सूचना दे दी। मुन्नीलाल का बेटा संजय आदि वहां पहुंचे। तलाश के दौरान रेलवे ट्रैक के पास जमीन पर खून पड़ा मिला। ग्रामीण जंगल में घुसे झाड़ियों में मुन्नीलाल की खून से लथपथ लाश मिली। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद शव दूसरी जगह डाला
ग्रामीणों के अनुसार मुन्नीलाल को उसी की चादर से बांधा गया था। उसके चेहरे पर चोटों के निशान थे। माथे पर खून लगा था। अंदेशा जताया गया कि बदमाशों ने भैंस लूटने के लिए उसके हाथ पैर बांधने की कोशिश की। लेकिन विरोध जताने पर किसान की हत्या कर दी। फिर शव झाड़ियों में फेंक दिया।  


मिट्टी का नमूना लिया
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक ने घटना स्थल के पास से खून लगी मिट्टी का सैंपल लिया। उसकी खून से सनी चादर और छाता भी कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार इन साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed