फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Found dead body on rail track sister rozy

रेलवे ट्रैक पर मिला शव सिस्टर रोजी का

Wed, 05 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Found dead body on rail track sister rozy
शव - फोटो : demo
बीते रोज झांसी - दिल्ली रेल ट्रैक पर मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है। महिला खातीबाबा स्थित फाउंडलिंग होम की सिस्टर रोजी (65) थीं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को फाउंलिंग होम से आए लोगों के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन

महिला का शव लेने आए कैथेड्रिल कालेज के मैनेजर फादर सहाय नाथन ने बताया कि सिस्टर रोजी पिछले पांच साल से फाउंडलिंग होम में रहकर लावारिस बच्चों की सेवा करती आ रही थीं। मूल रूप से वह केरल की निवासी थीं। वह रविवार को सुबह 11 बजे फाउंडलिंग होम से बाहर टहलने के लिए निकलीं थीं। लेकिन, लौट कर नहीं आईं। काफी कोशिश के बाद भी सिस्टर रोजी का पता नहीं चला। उसी शाम उनके लापता होने की सूचना प्रेमनगर थाने में दे दी गई थी। मंगलवार की सुबह अखबार के माध्यम से जानकारी होने पर वह पोस्टमार्टम हाउस आए। यहां उनकी पहचान कर ली गई है। सिस्टर रोजी के निधन की सूचना केरल में रह रहे उनके परिजनों को भी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सिस्टर रोजी मानसिक रूप से बेहद स्वस्थ नहीं थीं। अक्सर वह टहलने के लिए निकल जाया करती थीं, जिससे उन्हें लाभ मिलता था। अब वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची? यह बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed