{"_id":"60f95c548ebc3e6da62b050f","slug":"former-member-of-pune-cantonment-board-arrested-for-conspiracy-to-kill-crook","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: पुणे छावनी बोर्ड का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर की हत्या के लिए सुपारी देने का था आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: पुणे छावनी बोर्ड का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर की हत्या के लिए सुपारी देने का था आरोप
Thu, 22 Jul 2021 05:58 PM IST
विजयाश्री गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:58 PM IST
सार
पुलिस ने पुणे छावनी बोर्ड के पूर्व सदस्य विवेक यादव को गिरफ्तार किया। उस पर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की सुपारी देने के आरोप है। पुलिस ने बताया कि विवेक को गुजरात सीमा पर पकड़ा गया। उसे पुणे लाया जा रहा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पुलिस ने पुणे छावनी बोर्ड के पूर्व सदस्य विवेक यादव को एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या की सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। कोंढवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि यादव को बुधवार रात गुजरात सीमा पर पकड़ा गया और उसे महाराष्ट्र के पुणे लाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बबलू गवली की हत्या के षड्यंत्र में उसकी भूमिका तब सामने आयी जब कोंढवा पुलिस ने हाल ही में दो अपराधियों, राजमणि और शेख को कथित तौर पर हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया और पुलिस को एक व्यक्ति को मारने के लिए सुपारी के संबंध में चैट मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को राजमणि और यादव के बीच गवली को मारने की कथित षड्यंत्र के बारे में चैट मिली। पुलिस के मुताबिक, 2016 में गवली ने गोली चलाकर यादव को मारने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार बदला लेने के लिए यादव ने दो अपराधियों को सुपारी दी थी। पाटिल ने कहा, "हमने यादव की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया था। एक गुप्त सूचना के बाद हमने गुजरात सीमा पर एक टीम भेजी और उसे गिरफ्तार कर लिया।"
विज्ञापन