{"_id":"5c06b9d8bdec2241c465c4fd","slug":"five-intruder-detectives-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अंतरजनपदीय जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच अंतरजनपदीय जालसाज गिरफ्तार
mau
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए बदमाश और बरामद सामान के संबध में प्रेसवार्ता करते एसपी सुरेंद्र बहादुर।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की स्वाट टीम और हलधरपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर क्षेत्र से पांच अंतर जनपदीय जालसाजों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने ऑनलाइन खरीदे सामानों के साथ ही16 एटीएम कार्ड भी बरामद किए। नवागत पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर ने इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में किया।
एसपी ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर रतनपुरा स्थित पुराने अस्पताल के पास बैठे पांच संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो मोबाईल फोन, 16 एटीएम कार्ड, लियो एलईडी टीवी, वाटर प्यूरीफायर मशीन, फिनिक्स होम थिऐटर, एचपी प्रिन्टर, दो कलाई घड़ी, टाटा स्काई सेटअप बाक्स और टूल बाक्स आदि बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर व वाराणसी जैसे शहरों में बैंक के एटीएम कार्ड में हेराफेरी कर बदल लेते थे। इसके अलावा एटीएम कार्ड प्रयोग करने वाले व्यक्तियों का 16 अंकों वाला नम्बर और पासवर्ड नोट कर लेते हैं और उसके जरिए ऑनलाइन खरीदारी करने के साथ ही रेलवे के मंहगे टिकट बुक कर उसे कैंसिल कर नगद रुपये हासिल करते थे। पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पकड़ा गया अरविन्द चौहान पुत्र विजय और मुकेश चौहान पुत्र चतुर्भुज हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद का निवासी है जबकि अमरनाथ चौहान पुत्र रामजीवन गाजीपुर जिले के भुड़कुआ थाना क्षेत्र के खुटहन ओराई गांव, आकाश चौहान पुत्र रामनिवास बलिया जिले केनगरा थाने के चंद्रवार गांव और आशुतोष पुत्र रामदेव रसड़ा थाने के मंदा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि अरविन्द चौहान गिरोह का लीडर है, वह मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में रहता है। उसे गिरोह के अन्य सदस्य एटीएम कार्ड, पिन नंबरों को उपलब्ध कराते हैं। अरविंद जालसाजी के एक मामले में घोसी कोतवाली में हुए एक अपराध में वर्ष 2015-16 में 11 माह जेल में रहा है।