{"_id":"686527313e258eb7370f042a","slug":"firozepur-man-injured-in-pakistan-drone-attack-dies-after-52-days-in-ludhiana-dmc-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर: फिरोजपुर में पाक ड्रोन हमले में घायल लखविंदर की मौत, 52 दिन चला इलाज, पत्नी की हो गई थी मृत्यु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑपरेशन सिंदूर: फिरोजपुर में पाक ड्रोन हमले में घायल लखविंदर की मौत, 52 दिन चला इलाज, पत्नी की हो गई थी मृत्यु
Wed, 02 Jul 2025 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:04 PM IST
सार
पाकिस्तान की तरफ से किए गए ड्रोन हमले में फिरोजपुर के गांव खाईफेमीकी के घायल किसान लखविंदर सिंह की मौत हो गई। वह 52 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
हमले में घायल की मौत।
- फोटो : संवाद फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए थे। यह हमला नौ मई की रात को हुआ था। ड्रोन हमले में घायल महिला की मौत हो गई थी। वहीं घायल लखविंदर सिंह (55) ने भी दम तोड़ दिया है। हमले के 52 दिन के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल भर्ती लखविंदर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
फिरोजपुर के गांव खाईफेमीकी में नौ मई की रात पाकिस्तानी ड्रोन हमले में जख्मी हुए लखविंदर सिंह की 52 दिनों बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई है। इस हमले में पति-पत्नी व बेटा जख्मी हुए थे। जबकि पत्नी सुखविंदर कौर की पहले ही मौत हो गई थी। बेटा अभी भी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष दौरान नौ मई की रात को पाकिस्तान ने फिरोजपुर के गांव खाईफेमीकी में एक घर पर ड्रोन से मिसाइल दागी थी। इस हमले में किसान लखविंदर सिंह, उसकी पत्नी सुखविंदर कौर व बेटा सुखदीप सिंह आग में झुलसकर जख्मी हो गए थे। पूरे घर में आग लग गई थी, वहां खड़ी कार भी जल गई थी।
विज्ञापन
तीनों घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। तीनों का इलाज पंजाब सरकार करवा रही थी। इलाज के दौरान पहले ही सुखविंदर कौर की मौत हो चुकी है। अब मंगलवार की रात को किसान लखविंदर सिंह की भी मौत हो गई, उनका बेटा सुखदीप सिंह अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिला सुखविंदर कौर की मौत के बाद परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया था।