{"_id":"5c195276bdec2256e37bbf4e","slug":"fir-on-women-matter-of-murder-auto-rikshaw-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की मौत के मामले में महिला पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक की मौत के मामले में महिला पर एफआईआर
Wed, 19 Dec 2018 01:33 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
auto driver murder
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। गहमागहमी की स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।
थाना नवाबाद के तालपुरा कंबल मिल के पास रहने वाले ऑटो चालक शरीफ का शव सोमवार को कानपुर चुंगी के पास बने जंगल में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने एक महिला पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मृतक शरीफ ने एक महिला से कुछ रकम उधार ली थी। जिसकी अदायगी न करने पाने पर महिला ने ही उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकवा दिया। मंगलवार को ऑटो चालक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल कालेज में भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जिससे गहमागहमी की स्थिति बन गई। परिजन आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। बाद में पुलिस ने मृतक के साले कांशीराम कॉलोनी निवासी असलम खां की तहरीर पर इतवारी गंज निवासी जायदा खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।