फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Drug was killed in old age

नशे के दौरान विवाद में हुई थी वृद्ध की हत्या

Tue, 04 Jun 2019 12:27 AM IST
unnao Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drug was killed in old age
अजगैन पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी मिथलेश। - फोटो : amarujala
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव में वृद्ध किसान के हत्यारोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था। उसने वृद्ध की उसी की लाठी से सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विशुनपुर गांव निवासी बाबूलाल (52) का शव नौ मई को घर के बाहर पड़ा मिला था। बाबूलाल की पत्नी रामबिलाशा ने ग्राम प्रधान व उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने बेटे किशनू की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस को गांव आने जाने वाले युवक मिथलेश पर शक हुआ। मिथलेश सदर कोतवाली के मगरवारा का रहने वाला था। विशुनपुर में उसकी फुफेरी बहन ब्याही है, जिसके चलते उसका गांव आना जाना था। यहीं वह बाबूलाल के संपर्क में आया था। पूछताछ में मिथलेश ने बताया कि घटना की रात दोनों ने शराब पी थी। इस दौरान उसका बाबूलाल से विवाद हुआ और मारपीट होने लगी। उसने बाबूलाल की लाठी छीनी और उससे ही उसके सिर पर कई वार दिए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed