{"_id":"5713d5a04f1c1b5d3210fbd6","slug":"diarrhoea-killed-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायरिया से तीन महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
डायरिया फैलने से तीन महिलाओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के दो मोहल्लों में डायरिया फैलने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि डेढ़ सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं। कस्बे के लोगों ने इसकी सूचना सीएमओ और सीएचसी सतरिख को दी। जिसके बाद सीएचसी प्रभारी अन्य चिकित्सकों के साथ दोनों मोहल्लों में पहुंचे और पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
इसके अलावा जिनकी हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों की मानें तो दूषित पेयजल की वजह से लोग डायरिया का शिकार हुए हैं। इसके अलावा साफ-सफाई न होने की वजह से मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
सतरिख कस्बे के मलिकाना और पहेतिया मोहल्ले में डायरिया ने पांव पसार दिए हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर मलिकाना निवासी पुत्त की पत्नी किस्मतुल (25), पहेतिया निवासी गुरू की पत्नी कौशल्या (60) और विनायक मिश्र की पत्नी गुड़िया (35) की डायरिया की चपेट में आकर मौत हो गई है। इससे कस्बे के लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना सीएमओ और सीएचसी प्रभारी को दी है। इसके अलावा मलिकाना मोहल्ला के महेनूर (40), सना (16), उमेजिरा (9), नूरे (4), अजूबर (2), उबैद (10), उमर अली (18), अकमार (16), शीबा (17), सना (12), इसरा (15), इसराइल (6), एजाज (5) और पहेतिया मोहल्ले में सीमा (26), दीपेश (18), गुड़िया (28), रागिनी (6), इशांत (6), शुभ (6), कलावती (40), आयशा (12), रिंकू (32), इशांत (5), रवि (17), गुड़िया (8), हारुन (6), चांदबाबू (13), इलियास (16), सलमान (4), जमाल (6), कदीर (13), मुनीर (8), मुन्ना (2), गुड्डू (22) समेत दोनों मोहल्लो के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित हैं। चौबीस घंटे के अंदर डायरिया की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। जिन पीड़ितों की हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
सतरिख कस्बे के दो मोहल्लों में डायरिया फैलने की सूचना मिली है। जिस पर सीएचसी सतरिख के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. नितेश सिंह, फार्मासिस्ट शिवाजी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को जांच के लिए भेजा है। टीम ने पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी हैं। इसके अलावा टीम को पीड़ितों पर बराबर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. रविंद्र कुमार, सीएमओ
दूषित पेयजल से चपेट में आए लोग
पीड़ितों का उपचार करने पहुंची चिकित्सकों की टीम की मानें तो दूषित पेयजल और जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर की वजह से इतने ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। इनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है। जिनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है उन्हें दवाएं दी गई हैं तथा साफ पानी पीने के निर्देश दिए गए हैं।
मोहल्लों में लगे कूडे़ के ढेर
कस्बा वासियों की मानें तो मोहल्लों की साफ-सफाई के लिए सतरिख कस्बे में करीब 40 सफाई कर्मियों की तैनाती है। मगर इनमें से दस-दस सफाई कर्मी नगर पंचायत में कार्यरत दो बाबू के यहां कार्य कर रहे हैं। 20 कर्मचारी ही बचे हैं इनमें से कुछ कर्मचारी ही सफाई करने जाते हैं, अन्य कर्मियों को नेतागिरी करने से ही फुर्सत नहीं है। यही कारण है कि मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
जलापूर्ति दूषित की शिकायत पर टंकी का पानी भेजकर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट से पता चला कि जिस पानी की आपूर्ति की जा रही है वह दूषित नहीं है। मोहल्लों की नियमित सफाई कराई जा रही है। डायरिया फैलने का कारण दूषित पानी नहीं बल्कि की कोई और वजह हो सकती है।
मुमताज बेगम, चेयरमैन, नगर पंचायत सतरिख