फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dacoit goppa demand extortion chitrakoot

खूंखार डाकू गोप्पा का आया फोन, कहा- जान प्यारी हो तो दो रंगदारी

Sun, 23 Oct 2016 12:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
dacoit goppa demand extortion chitrakoot
डेमो
चित्रकूट में 50 हजार के ईनामी डाकू गोप्पा के भौकाल से घबराए मजदूर काम छोड़कर भाग गए हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का काम तीन दिनों से ठप्प पड़ा है। दरअसल दो करोड़ की लागत से बन रही सड़क पर डाकू गोप्पा ठेकेदारों से रंगदारी मांग रहा है। इस मामले में डकैत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो डाकू गोप्पा ने ठेकेदार को फोन से जान से मारने की धमकी दी। इस पर भयभीत मजदूर समेत ठेकेदार डेरा छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सरैंया से राजापुर बाईपास मार्ग के कबरापुरवा के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें लगे मजदूरों को डाकू गोप्पा गैंग ने बुधवार की रात मारापीटा था और ठेकेदार से बीस लाख की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न पहुंचने पर काम दोबारा न शुरु करने की धमकी दी थी। जिस पर ठेकेदार कैलाश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद घटना स्थल के पास पीएसी भी तैनात की गई थी। इसके बावजूद शनिवार को भी निर्माण नहीं शुरु हो पाया। ठेकेदार ने बताया कि शुक्रवार को डाकू गोप्पा के खिलाफ मानिकपुर थाने मेें रिपोर्ट दर्ज होने के  बाद देर रात को फिर अज्ञात फोन आया और बिना रंगदारी दिए काम न शुरु कराने की धमकी दी। फोन करने वाले ने खुद को डाकू गोप्पा का साथी बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे भयभीत ठेकेदार ने शनिवार को फिर पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी। उधर निर्र्माण स्थल पर मौजूद आधे मजदूरों को जब दोबारा धमकी की जानकारी हुई तो सभी अपना बोरिया बिस्तर लेकर गांव लौट गए। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि डकैैतों की तलाश में कांबिंग की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed