फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   crooks involved in the robbery of two crore arrested from Meerut

मेरठ से दबोचे गए दो करोड़ की लूट में शामिल दो बदमाश, 7 मिनट में वारदात को दिया अंजाम 

Thu, 15 Nov 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Nov 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
crooks involved in the robbery of two crore arrested from Meerut
गाजियाबाद के साहिबाबाद में बुधवार को दिनदहाडे़ सर्राफ के यहां हुई दो करोड़ की लूट के मामले में मेरठ के दो बदमाशों को उठाया गया। पुलिस का दावा कि उठाए गए बदमाशों से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


बिजली बंबा बाईपास स्थित दो कॉलोनियों में बुधवार को गाजियाबाद पुलिस ने छापा मारा। जहां से दो लोगों को हिरासत में लिया और अपने साथ गाजियाबाद ले गई। पुलिस ने बताया है कि दोनों लोगों के पास से हथियार मिलने की बात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक साहिबाबाद में बुधवार को दो करोड़ के जेवरात की लूट हुई। ठीक ऐसी ही वारदात गाजियाबाद में एक सप्ताह पहले हुई थी।
विज्ञापन

 
पुलिस को अंदेशा कि गाजियाबाद में लूट करने वाले बदमाश मेरठ के है। दो बदमाश किराए के फ्लैट में रह रहे थे। गाजियाबाद सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान की टीम ने छापा मारकर दोनों लोगों को उठाया। एक युवक ब्रह्मपुरी तो दूसरा युवक टीपीनगर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद बाइक से भागते बेखौफ डकैत
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। आईजी मेरठ, एसएसपी, एसपी सिटी ने घटनास्थल की जांच की। 

डराने के लिए चलाई गोली
भागते समय बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। 

पहले की रेकी, सात मिनट में डाली डकैती

थाने के पास पड़ी डकैती ने जिले में पुलिस चौकसी की पोल खोल दी है। बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व रेकी की थी और बुधवार को मात्र सात मिनट में करीब दो करोड़ का माल ले गए। पुलिस ने मार्केट के 10 से अधिक दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर जांच की तो पूरा घटनाक्रम पता चला।

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की कद काठी और बाइक के आधार पर पुलिस उन्हें तलाश रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लाल रंग की बाइक पर दो बदमाश आगे चल रहे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना है। लाल बाइक के पीछे काले रंग बाइक थी।

दोनों बाइक 100 मीटर दूर थीं। काली बाइक पर तीन बदमाश थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना है, जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाश मास्क लगाए हुए हैं। दोपहर करीब 1.12 बजे बदमाश दुकान में घुसे। मार्केट में घुसने और निकलने का एक-एक ही रास्ता था। बदमाशों ने वारदात के लिए मुख्य रास्ते को चुना और भागने के लिए साधारण रास्ते से रेलवे स्टेशन की ओर निकल गए।

एसएसपी ने करीब एक घंटे तक बंद दुकान में पीड़ित सराफ राहुल से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि गोविंदपुरम में सराफ और श्याम पार्क मेन में हुई दोनों घटनाएं करीब एक जैसी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed