{"_id":"5c51e9cebdec224e1b7f5ffd","slug":"chorag-s-schoolgirl-jhulasi-during-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबादत के दौरान चिराग से छात्रा झुलसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इबादत के दौरान चिराग से छात्रा झुलसी, मौत
Wed, 30 Jan 2019 11:45 PM IST
gaurav gaurav
orai
orai
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते आशिया के परिजन। अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट। गांव धगुवां कला में मंगलवार की शाम घर में इबादत के दौरान अगरबत्ती व चिराग जलाते समय कपड़ों में आग लगने से छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एट थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव धगुवां कला निवासी रहीस की पुत्री (11) आशिया शारदा जूनियर हाईस्कूल धगुवांकला में कक्षा छह की छात्रा थी। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। मां खेतों पर मटर तोड़ने गई थी। रोजाना की तरह शाम घर में इबादत के दौरान अगरबत्ती और चिराग जला रही थी।
चिराग जलाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई, तब तक वह पूरी तरह झुलस गई थी। परिजन उसे एट के निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।