{"_id":"5bf457f8bdec2242912061ae","slug":"businessman-blows-businessman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा कारोबारी से मारपीट, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसा कारोबारी से मारपीट, मौत
भूसा कारोबारी से मारपीट, मौत
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amarujala
प्रेमनगर (फतेहपुर)। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में एक भूसा कारोबारी से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार की रात प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए परिजन इलाहाबाद रवाना हो गए।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सोहदमऊ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार गौतम (35) पुत्र लल्लूराम गौतम भूसा का कारोबार करते हैं। गांव का फिरोज भी भूसे का कारोबार करता है। दोनों के बीच कई दिनों से व्यापार को लेकर खुन्नस चल रही थी।
परिजनों ने बताया कि सोमवार को वीरेंद्र पिकप चालक सुरेश के साथ भूसा बेचने मुंडेरा मंडी (प्रयागराज) गया था। मंडी में वीरेंद्र रुक गया था। चालक भूसा उतारने चकिया चला गया। रात लगभग 12 बजे सुरेश मुंडेरा मंडी पहुंचा तो वीरेंद्र के साथ कल्लू, जाकिर, उमेश को मारपीट करते देखा। बीच बचाव के बाद वीरेंद्र को लेकर गांव आया। भाई राजेंद्र ने बताया कि वीरेंद्र को अंदरूनी चोटें लगी थीं। मामले की शिकायत प्रधान गयास सिद्दकी से की गई थी। प्रधान ने मंगलवार पंचायत को बुलाया था, तभी वीरेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। उसे हथगाम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र ने बताया कि कल्लू, उमेश कौशांबी के अझुवा निवासी हैं। वह करीब तीन साल से फिरोज की पिकप चलाते हैं। जाकिर और उमेश भूसा लादकर मंडी में रात को बेचने गए थे। वहां कल्लू अपनी ससुराल गोरियां सराय से बाइक लेकर पहुंचा था। तीनों की पिटाई से उसके भाई की मौत हुई है। घटना के पीछे फिरोज का हाथ बताया जा रहा है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कार्रवाई कराई गई है। मुंडेरा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
इनसेट-
उजड़ गया परिवार
वीरेंद्र की मौत से मां बेला देवी, पत्नी सीता देवी बेहाल दिखे। पत्नी सीता को परिवार बेटी नंदिनी, बेटा अमन, पवन, अमित और सबसे अनुज छह माह के परवरिश की चिंता सता रही है। वीरेंद्र की कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था। वह चार भाइयों राजेंद्र, जितेंद्र, धर्मेंद्र में दूसरे नंबर का था।