फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Biswa candidate remains eaten poison

बसपा प्रत्याशी रहीं अभिलाषा ने खाया जहर

Mon, 04 Dec 2017 11:28 PM IST
unnao
unnao Updated Mon, 04 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Biswa candidate remains eaten poison
अस्पताल में भर्ती अभिलाषा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


शुक्लागंज। बसपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रहीं अभिलाषा मिश्रा ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। सही समय पर उपचार मिलने से अब हालत खतरे से बाहर है। चुनाव में हार से वह तनाव में थीं।
वार्ड संख्या 6 और 15 से दो बार सभासद रह चुकीं अभिलाषा मिश्रा ने इस बार अध्यक्ष का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था। पति मनोज मिश्रा के मुताबिक चुनाव के लिए करीब 70 से 80 लाख रुपये कर्ज लिया था। चुनाव में हार से अभिलाषा तनाव में रहने लगी थीं। सोमवार को वह बाहर गए थे। पड़ोसियों ने पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना दी। अभिलाषा को कानपुर  ले जाया गया।
विज्ञापन

.......................
टक्कर लगने पर अधेड़ को पीटा
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के कंचन नगर निवासी सुरेश गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह स्कूटी लेकर कंचन नगर मोड़ के निकट से निकल रहे थे। स्कूटी अनियंत्रित होने से कंचन नगर निवासी प्रेम को टक्कर लग गई। इससे यह गाली देने लगे।  विरोध करने पर दो साथियों के साथ मिलकर  सिर फ ोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआरएम के आने की सूचना से हड़कंप
शुक्लागंज। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह किसी कर्मचारी ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में एडीआरएम उत्तर रेलवे  के आने की सूचना दे दी। इसके बाद आनन-फ ानन में स्टेशन पर साफ  सफ ाई कराई जाने लगी। कुछ देर बाद पता चला कि सूचना गलत दी गई है।
.....................

सेक्शन इंजीनियर को हटी मिलीं पेंड्रोल क्लिपें
 ट्राली से पहुंच कर अप लाइन के जर्जर टर्फ  देखे
शुक्लागंज। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने सोमवार को रेल गंगापुल का निरीक्षण किया। जिन्होंने अप लाइन के जर्जर टर्फ  देखे। उन्होंने बताया कि कुछ जगह टर्फ  में बड़े छेद हो गए हैं। इन्हें पैच वर्क कर जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दो जगह पेंड्रोल क्लिपें हटी थीं। इन्हें लगवा दिया गया।
सोमवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर लखनऊ (एसएसई) मो. इरशाद ट्राली से रेल गंगापुल पहुंचे। उन्होंने कानपुर छोर तक अप लाइन की रेल पटरी का निरीक्षण किया। कुछ जगह पर जर्जर टर्फ  में छेद दिखे। उन्होंने पैच वर्क के निर्देश दिए।  कहा कि मेंटीनेंस विभाग जल्द टर्फ  का काम शुरू कराएगा।

........................
मेमू ट्रेनें घंटों लेट, झांसी रही निरस्त
शुक्लागंज। कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनें सोमवार को घंटों विलंब से रहीं। झांसी पैसेंजर निरस्त रही। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं। मेमू ट्रेन संख्या 64203 दो घंटे, 64206 तीन घंटे, 8 एकेएम एक घंटे विलंब से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंची।  झांसी पैसेंजर को किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया।
............................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed