फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Beetle on the platform between superintendent and Ispecto

प्लेटफार्म पर भिड़ें इस्पेक्टर और अधीक्षक

Fri, 17 Feb 2017 11:39 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 17 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म इंस्पेक्टर और वाणिज्य अधीक्षक एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। जिससे प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि इसी बीच मंडल वाणिज्य निरीक्षक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जैसे-तैसे आपस में एक दूसरे  से भिड़े इस्पेक्टर और अधीक्षक को शांत कराया। क्षेत्रीय प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह ने इंस्पेक्टर  और अधीक्षक को शनिवार को तलब किया है।    
विज्ञापन

 
 रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों का एक दूसरे से भिड़ना, मारपीट होना धीरे-धीरे आम  हो चुका है। आए दिन रेलकर्मियों में आपस में ही किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट की घटनाएं प्लेटफार्म पर हुआ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इसी तरह का एक मामला फिर से प्लेटफार्म नम्बर दो पर  हुआ। जसमें किसी सामान की रिसीविंग न मिलने से नाराज वाणिज्य अधीक्षक, प्लेटफार्म इंस्पेक्टर पर बिफर पड़े। दोनों में इसे लेकर इतनी तकरार हुई कि नौबत मारपीट की आ गई।

हालांकि धक्का-मुक्की के बाद मारपीट होती, इससे पहले वाणिज्य निरीक्षक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों को एक दूसरे से अलग किया। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह ने इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर और अधीक्षक को शनिवार को तलब किया है।      
 
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर अवैध वेंडरिंग के खिलाफ शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर एक अभियान चलाया गया। जो लगातार दो और दिनों तक चलेगा। शुक्रवार को अभियान के पहले दिन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह ने अवैध वेंडरिंग के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की।


इस दौरान तीन अवैध वेंडर भी पकड़े गए। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन  पर किसी भी अवैध वेंडरिंग करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed