फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   MLA supporters beaten by youth

विधायक समर्थक ने युवक को कुंदे से पीटा

Tue, 11 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 11 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
MLA supporters beaten by youth
घायल आकाश - फोटो : अमर उजाला
उरई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के समर्थक पर युवक को बंदूक के कुंदे से पीटने का आरोप सामने आया है। घायल युवक ने समर्थक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के वक्त विधायक भी मौके पर मौजूद थे। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि फिलहाल घायल का मेडिकल कराकर आरोपी विधायक समर्थक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी का मकान है। रविवार देर रात उनके घर के बाहर शादी समारोह चल रहा था। मोहल्ले के आकाश दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित का आरोप है कि समारोह के दौरान सदर विधायक के निजी गनर शिवा सोनी पुत्र रामबाबू सोनी निवासी मोहल्ला गांधीनगर उरई से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में शिवा ने गनर से गाली गलौज कर दी। बात बढ़ने पर शिवा ने लाइसेंसी बंदूक की बट आकाश के कान पर मार दी। इससे कान के पास से खून बहने लगा और आकाश वहीं गिर पड़ा। विवाद के बाद सदर विधायक समेत सभी भाजपाई वहां से निकल गए। लोगों ने आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने शिवा सोनी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में  विधायक गौरीशंकर वर्मा का कहना है कि वह शादी समारोह में नहीं थे।  ‌शिवा के पास बंदूक भी नहीं थी। दोनों में कहीं रास्ते में कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed