फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bdacha Raju and four blocks in the killing of former major report on

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या में राजू भदैचा सहित चार पर रिपोर्ट

Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bdacha Raju and four blocks in the killing of former major report on
खून - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  सुरसा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्रा की हत्या के आरोप में छोटे भाई श्यामजी मिश्र ने राजू भदैचा सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में दो राजू के भतीजे और एक अज्ञात शामिल है। राजू इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद हैं। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफतार नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन


महिलामऊ गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्रा की बुधवार को उनके स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से आए तीन लोगों ने पहले संजय से पैलगी की फिर आंख में मिर्च झोंककर दो गोलियां मार दीं। इस मामले में संजय के छोटे भाई श्यामजी मिश्र ने भदैचा गांव निवासी राजेंद्र उर्फ राजू सिंह उनके भतीजे पवन सिंह, पकंज सिंह पुत्र अजयपाल सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इन लोगों पर हत्या और हत्या की साजिश का आरोप है। राजू नैनी जेल में बंद हैं। बुधवार शाम मामले के खुलासे के लिए एसपी ने पांच टीमें बनाई थीं। पुलिस अभी तक किसी भी आरोप को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed