फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Banda district woman murder

बांदा जिले की युवती की गला रेतकर हत्या

Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 Banda district woman murder
knife
मलवां थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर किनारे खड़े खर पतवार के बीच बांदा जिले की महिला का शुक्रवार को गला रेतकर फें का शव बरामद हुआ। शव के पासपड़े बैग में मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान की गई है। बांदा जिले की पुलिस को भी मलवां पुलिस ने खबर दे दी है।
विज्ञापन



बता दें कि रामगंगा नहर चनैनी मजरे बरौरा गांव के पास शुक्रवार को चरवाहों ने शव देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस के मुताबिक  गीता देवी (22) बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव निवासी रामदीन की पत्नी है। उसके पास से बैग बरामद हुआ। उसमें साड़ियां, स्वेटर, आधार कार्ड मिला। महिला पैर में पायल और बिछिया पहने थी। चप्पल पैराें के पास अलग पड़े थे। इससे आशंका जताई गई कि मामला प्रेम प्रसंग का रहा होगा। प्रेम संबंधों में ही महिला को आरोपी यहां लाया और हत्या कर शव फेंक दिया। दूसरी ओर महिला के साथ दुष्कर्म से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है। महिला के गले में धारदार निशान और खून देखकर गला रेत कर हत्या का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन



परिजनों से संपर्क करने में पुलिस को पता चला है कि उसका मायका बिहार प्रांत में हैं। रामदीन कई सालों से सूरत में रहता है। रामदीन के साथ गीता ने चार साल पहले सूरत में प्रेम विवाह किया था। वह सूरत से तीन दिन पहले अपने बहनोई के घर जाने की बात कहकर निकली थी। बांदा पुलिस से संपर्क करने के बाद गीता के सबादा गांव में रहने वाले जेठ भगवानदीन को खबर दी गई है। वहां से लोग फतेहपुर के लिए रवाना हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि महिला के घरवालों के आने के बाद ही पूरी हकीकत सामने आएगी। घटना में प्रेम प्रसंग, यात्रा के दौरान महिला को बहलाकर यहां लाने और मारकर फेंक देने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed