फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bad people tear the dress of policeman after beating in golghar

गोलघर में दीवान की पिटाई कर फाड़ दी वर्दी 

Tue, 21 Jun 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
bad people tear the dress of policeman after beating in golghar
दीवान रामनाथ गौड़
सड़क पर खड़ी कार हटाने की बात पर युवकों ने यातायात दीवान की पिटाई कर दी। धक्कामुक्की में दीवान के साथ ही रिकवरी वैन का चालक घायल हो गया। शोर मचाने पर गोलघर, गणेश तिराहे पर खड़े होमगार्ड मौके पर पहुंचे गए। कार के साथ ही पिटाई करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने आए। हालांकि वारदात में शामिल दो युवक फरार हो गए। दीवान ने बस्ती के रहने वाले दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोलघर में पोस्ट आफिस के पास अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने सोमवार की शाम चार बजे कार सड़क पर खड़ी थी। जाम की लगने की सूचना पर यातायात विभाग के दीवान रामनाथ गौड़ रिकवरी वैन के साथ पहुंचे। चालक से कार हटाने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। कार को पुलिस लाइन ले जाने की कोशिश करने पर शराब की दुकान से बाहर निकले पांच युवक उनसे उलझ गए।
विज्ञापन


कहासुनी होने पर युवकों ने दीवान की पिटाई कर दी। खींचतान में उनकी वर्दी फट गई। बीच-बचाव में आया रिकवरी वैन का चालक विनय यादव भी चुटहिल हो गया। हंगामा होने पर गोलघर, गणेश चौराहा पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड पहुंच गए। भीड़ के जुटने पर तीन हमलावर फरार हो गए। चालक के साथ ही दो अन्य युवकों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों की पहचान बस्ती, नगर बाजार के रहने वाले देवेश मिश्रा उसके भांजे अरुण पांडेय के रूप में हुई। कार चालक रंजीत पांडेय नगर बाजार के देवापार का रहने वाला है। घायल दीवान रामनाथ गौड़ ने युवकों के खिलाफ मारपीट करने और वर्दी फाड़ने की तहरीर दी है। एसएसआई कैंट एसएन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।


मेडिकल कॉलेज में भर्ती है देवेश का बेटा
यातायात दीवान से मारपीट करने वाले देवेश मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा गंभीर रूप से बीमार है। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में उसे भर्ती कराया गया है। सोमवार को भांजा कार से सामान लेकर मेडिकल कॉलेज आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed