फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Attempts to spoil the fire in the shops

दुकानों में आग लगा माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Mon, 29 Jan 2018 11:47 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 29 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Attempts to spoil the fire in the shops
पाल चौराहा पर आग से जली मिठाई की दुकान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अराजक तत्वों ने रविवार रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। कन्नौज के पाल चौराहा स्थित दो और सौरिख कस्बे में तीन दुकानें फूंक दीं। सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिली तो तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई। दोनों जगह पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझाकर शांत करा दिया। संवेदनशील इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी ने बताया कि गश्त टीमें भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को कन्नौज शहर के मोहल्ला बलायपुल के पास युवकों में मारपीट हो गई थी। इस बात को लेकर दो पक्ष आमने- सामने आ गए थे। एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने से दूसरा पक्ष भी लामबंद हो गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे शहर के  लोहिया चौराहा पर बाइकों से पहुंचे कुछ युवकों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार युवक भाग निकले। सोमवार तड़के करीब चार बजे किसी ने पाल चौराहा पर दो दुकानों में आग की लपटें देख मोहल्ले के लोग जुट गए। मोहल्ले में रहने वाले दोनों दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। पुलिस को दी तहरीर में एक दुकानदार ने गोलक में रखी करीब 72 हजार नगद व दो लाख का सामान जलने की बात कही है। इसी तरह दूसरे ने करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि कुछ लोग माहौल बिगड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुकानें भी अराजक तत्वों ने ही जलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लगातार बढ़ रही है अराजकता
कन्नौज। शहर में अराजकता बढ़ रही है। 15 दिन पहले अराजकतत्वों ने शहर के सिपाही ठाकुर मोहल्ला में रोड पर खड़े दो लोडरों, एक दुकान, भूसा गोदाम में आग लगा दी थी। सोमवार तडके पाल चौराहा पर दुकानों में आग लगाने की घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। लोगों का कहना है कि पहले वाली घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो अराजक तत्व सिर न उठाते।

 तीन दुकानों में आग से तनाव
सौरिख। कस्बे में रविवार देर रात अराजक तत्वों के तीन दुकानों में आग लगा देने से तनाव की स्थिति है। हालांकि मौके पर पहुंचे आला अफसरों ने समझा बुझाकर शांत कराया। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नगर के नादेमऊ चौराहे पर रविवार रात अराजकतत्वों ने पेट्रोल डालकर तीनों दुकानों में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान एक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। उसने बताया कि करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। जबकि अन्य दोनों दुकानों में कम नुकसान हुआ है।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि दुकान के शटर के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया था। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने भी दुकानदारों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी ने थानाध्यक्ष को अराजकतत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश
सौरिख। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी के प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी को नगर के सभी प्रमुख तिराहों-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।  एसपी हरीश चंदर ने नगर के सभी दुकानदारों और मार्केट स्वामियों को भी कैमरे लगवाने के लिए कहा। उन्होंने अधिवक्ता धर्मेद्र सिंह से पूछा कि यदि उनके मार्केट के बाहर कैमरा लगा होता, तो अराजकतत्व आसानी से पकड़े जा सकते थे। इस पर अधिवक्ता ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वह भी अपने मार्केट के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे।


 डीएम व एसपी ने दी चेतावनी
सौरिख। आग से दुकानें जलने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों के साथ ही अन्य लोगों से भी बातचीत की। कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उनके साथ एडीएम डीपी सिंह, एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed