फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Assam BJP seeks police probe into body of woman leader found near national highway

Assam: नेशनल हाईवे पर मिला भाजपा की महिला नेता का शव; आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 12 Jun 2023 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

बीजेपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंगा ठाकुरिया ने कहा कि राज्य पुलिस को इस मामले की ठीक से जांच करनी चाहिए। साथ ही यदि हत्या में कोई राजनीतिक पक्ष हो, तो इसकी भी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Assam BJP seeks police probe into body of woman leader found near national highway
भाजपा नेता जोनाली नाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

असम में भाजपा महिला नेता की हत्या का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने जोनाली नाथ की हत्या कर शव को  नेशनल हाईवे के पास गोलपारा के कृष्णा इलाके में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद राज्य भाजपा इकाई ने इसपर विरोध जताया है। साथ ही पुलिस से मामले में उचित जांच और सुंसगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


बीजेपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंगा ठाकुरिया ने कहा कि राज्य पुलिस को इस मामले की ठीक से जांच करनी चाहिए। साथ ही यदि हत्या में कोई राजनीतिक पक्ष हो, तो इसकी भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जोनाली नाथ भाजपा गोलपारा जिला समिति के सचिव के रूप में काम कर रही थीं। वह बहुत सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता थीं। 
विज्ञापन


ठाकुरिया ने कहा कि उसके साथ किसी को व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हमें वास्तविक तथ्यों के बारे में पता चल पाएगा। अगर यह हत्या का मामला है, तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,पुलिस अधीक्षक वी वी राकेश रेड्डी ने कहा कि हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भेज दिया है। हम इसमें जांच कर रहे हैं।

असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने मामले की गहन और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर जोनाली नाथ के निधन पर दुख जताया। साथ ही कहा कि मुझे उम्मीद है कि एक गहन और त्वरित जांच के बाद इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) देवराज उपाध्याय ने कहा कि जिला भाजपा सचिव जोनाली नाथ का शव सोमवार सुबह जिले के सलपारा इलाके में एनएच 17 पर पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान हसनूर इस्लाम के रूप में पहचाने गए आरोपी को दोपहर में मटिया इलाके में उसकी दुकान से पकड़ा गया।


आईजीपी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि वह पहले महिला के साथ संबंध में था, लेकिन उसने कुछ महीने पहले दूसरी महिला से शादी कर ली थी। इसे लेकरकार में उनके बीच बहस हुई थी। इस दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed