{"_id":"5bec62dbbdec22561b64484a","slug":"another-contractor-s-alcohol-is-reported-by-two-reports-on-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ठेकेदार की शराब दूसरे ने उतरवाई, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ठेकेदार की शराब दूसरे ने उतरवाई, दो पर रिपोर्ट
hardoi
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के नुमाइश चौराहे पर स्थित देसी शराब के गोदाम में एक ठेकेदार की शराब दूसरे ठेकेदार द्वारा उतरवाने की सूचना पर आबकारी और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से वहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान ट्रक में लदी 748 पेटी शराब और गोदाम से 90 पेटी बरामद हुईं। पुलिस ने मामले में आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद में देसी शराब के थोक कारोबार का लाइसेंस रामसेवक गुप्ता और राजकुमार अग्रवाल के नाम है। बुधवार दोपहर रामसेवक गुप्ता के अधिकृत प्रतिनिधि टीबी सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि रामपुर के रेडिको खेतान लिमिटेड से ट्रक से आई उनकी सप्लाई को ठेकेदार राजकुमार अग्रवाल के कर्मचारियों कुलदीप अग्रवाल और अनुभव शर्मा ने अपने परिसर में उतरवा लिया है।
इस पर शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी गोदाम पहुंच गए और आबकारी निरीक्षक आरए सरोज को जानकारी दी। आबकारी विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार गौतम की मानें तो जांच के दौरान पता चला कि रामसेवक गुप्ता की फर्म के लिए आई सप्लाई में 900 पेटी शराब थी।
विज्ञापन
प्रत्येक पेटी में 45 पउवे थे। इनकी कुल कीमत 25 लाख 10 हजार रुपये थी। इस शराब को राजकुमार अग्रवाल के कर्मचारी कुलदीप अग्रवाल और अनुभव शर्मा अपने गोदाम में उतरवा रहे थे। 122 पेटी शराब उतरवा ली गई थी और इसमें से 30 पेटी शराब बेची जा चुकी थी।
शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक आरए सरोज की तहरीर पर अवैध रूप से शराब को गोदाम में रखने और बेचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुलदीप अग्रवाल और अनुभव शर्मा को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी शहर कोतवाल ने दी।