फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   agitated against ayub

हियुवा ने अयूब का पुतला फूंका

Wed, 27 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
agitated against ayub
नौतनवां में हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे के नेतृत्व में पुतला जलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। पीस पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सांसद महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी कहे जाने पर हियुवा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। मंगलवार को नगर के अस्पताल चौराहे पर आक्रोशित हियुवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में पीस पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब का पुतला फूंककर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि चौबीस घंटे के अंदर डा. अयूब के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हियुवा वृहद आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर आदित्यनाथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं। हिंदू समाज उन्हें परमेश्वर के रूप में मानता है। डा. अयूब ने वृहद समाज के धार्मिक गुरु को आतंकवादी बताकर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। वह स्वयं में आतंकवादी और राष्ट्रद्रोही व्यक्ति हैं। उनकी गतिविधियों की जांच करते हुए उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा प्रदेश में दंगा फसाद कराने के उद्देश्य से दिए गए बयान के लिए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच कराकर उसे जब्त कर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजमुयो जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोनकर, विशाल वर्मा, जगदीश सहानी, अनिल आर्य, अर्जुन वरुण, रामबेलास भारती, महेंद्र भारती, अखिलेश, सीताराम श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed