फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   absent teachers are noticed

अनुपस्थित शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया

Fri, 03 Feb 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 03 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
absent teachers are noticed
स्कूल स्टूडेंट्स
महराजगंज। बेसिक शिक्षाअधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरदेउरा का बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे जांच किया। जिसमें पूर्व मा. विद्यालय में सहायक अध्यापक अर्चना यादव अनुपस्थित मिली। वहीं प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षक मौजूद मिले। पूर्व मा. विद्यालय की रंगाई पुताई हो रही थी।
विज्ञापन


विद्युत उपकरण, बल्ब आदि लगे हुए थे। शौचालय ठीक हालत में था। पूर्व मा. विद्यालय बासपार बौजौली का निरीक्षण किया गया। यहां साफ सफाई हो रही थी।  प्राथमिक विद्यालय बांसपार बैजौली के हैण्डपंप का पानी अशुद्ध था। उसे तत्काल ठीक कराने के लिए जलनिगम के अधिशासी अभियंता से अनुरोध किया गया।  यहां सहायक अध्यापक दीपमाला कन्नौजिया अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन


बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होने जिले के सभी खण्ड शिक्षाधिकारी और सीाी प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वह आगामी विधान सभा सामान्य निव्राचन 2017 को देखते हुए वह अपने विद्यालयों की रंगाई पुताई तीन दिन के अन्दर करा लें। बूथ वाले विद्यालयों में मरम्मत एवं रखरखाव मद से छोटे छोटे कार्य आंशिक प्लास्टर, हैंण्डपंप मरम्मत खिड़की, दरवाजा चौखट पल्ले आदि ठीक करा लें। अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed