फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A man tried to rape a minor girl

शादी में आठ साल की बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, लेकिन तभी...

Sun, 23 Apr 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,खटीमा
ब्यूरो/ अमर उजाला,खटीमा Updated Sun, 23 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
A man tried to rape a minor girl

शादी में सबकी नजर से बचकर एक दरिंदा आठ साल की मासूम बच्‍ची को गलत इरादे मन में लिए सुनसान जगह ले गया। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उसके काले मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। 

विज्ञापन


उधम‌सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र के एक गांव में 22 अप्रैल की रात स्थानीय गांव में आठ साल की बच्ची माता, पिता के साथ पड़ोस में एक विवाह समारोह में गई थी। रात करीब 11 बजे बच्ची को विवाह समारोह में न पाकर माता-पिता घबरा गए। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका से लोग चिंतित हो उठे। 
विज्ञापन


विवाह समारोह में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बाजार चौकी इंचार्ज विनोद फर्त्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत झनकइया थाना पुलिस को इसकी सूचना देकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक खोजबीन के बाद पुलिस की टीम गांव के एक बगीचे में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के चेहरे पर नाखून और दांत काटने के निशान

A man tried to rape a minor girl
आरोपी

जब पुलिस की टीम बच्ची को ढूंढते हुए बगीचे में पहुंची। तो अंधेरे में टॉर्च पड़ती देख आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के चेहरे पर नाखून, दांत से काटने के निशान मिले।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल के बाद बच्ची परिजनों को सौंपी गई। बाजार चौकी इंचार्ज विनोद ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना के 17 घंटे बाद मोहल्ले के ही आरोपी दुकानदार हीरा सिंह कठायत को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। वह आइसक्रीम खिलाने के बहाने से बच्ची को बगीचे में ले गया था। 

पुरानी घटनाओं को याद कर सिहर उठे लोग
दो वर्ष पहले हल्द्वानी में और करीब पांच साल पहले रामनगर में विवाह समारोह से गायब बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की घटनाएं अभी लोगों के जेहन में हैं। हल्द्वानी की घटना के आरोपियों को तो सजा तक मिल चुकी है लेकिन रामनगर में हुई घटना के आरोपी पहचाने तक नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed