{"_id":"5b26a89e4f1c1bab6e8b85fa","slug":"a-lady-arrested-in-murder-of-his-husband-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला दबाकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव कदमपुर में घर के शौचालय में मृत मिले महेंद्र सिंह (30 वर्ष) पुत्र चेतराम की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इसलिए की है, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र सिंह की मौत का कारण गला दबाकर हत्या होना आया है। मृतक के भाई ने इस मामले में मृतक की पत्नी और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
महेंद्र सिंह शनिवार की शाम को अपने घर के शौचालय में मृत मिले थे। चूंकि वह बीमार नहीं थे, इसलिए एकाएक उनकी मौत से परिजनों को कुछ शक हुआ। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर महेंद्र की हत्या का शक जताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेंद्र की मौत का कारण गला दबाकर हत्या करना आया है। लिहाजा उसके भाई की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, विपिन व अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुड्डी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।