{"_id":"5aa9659b4f1c1ba6758b55c9","slug":"a-girl-found-hanged00","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे के कुंडे से लटकी मिली बालिका की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे के कुंडे से लटकी मिली बालिका की लाश
Wed, 14 Mar 2018 11:40 PM IST
basti
basti
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लाजो के घर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
लालगंज। थाना क्षेत्र में हथियांव कला गांव की 13 वर्षीय बालिका की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार और रिश्तेदार आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए बिना कुछ भी बताने से बच रही है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे एसओ लालगंज अनिल दुबे ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने पड़ोसियों की मौजूदगी में शव उतार कर जमीन पर लिटा दिया था। बालिका के पिता नंदलाल का कहना है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी लाजो ही परिवार के लिए रोज भोजन पकाती थी। मंगलवार रात भी उसने पिता और दोनों छोटे भाइयों को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में चली गई। पिता का कहना है कि बुधवार सुबह देर तक कमरे से न निकलने पर वह कमरे में झांका तो दुपट्टे से बंधा शव लटकते देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। साइड स्टोरी.... यूं ही नहीं टूटा होगा बहादुर बिटिया का धैर्य चर्चा का विषय बनी लाजो की मौत, आत्महत्या पर यकीन नहीं बस्ती। 13 साल की लड़की के आत्महत्या की कहानी किसी के गले नहीं उतर रही। पांच साल पहले मां इशरावती की मौत के बाद से घर का चूल्हा-चौका संभाल रही बहादुर बिटिया लाजो का धैर्य एकाएक तो नहीं टूटा होगा ? यह सवाल पूरे लालगंज-कुदरहा क्षेत्र के प्रत्येक चौक-चौराहे की चर्चा का विषय बना रहा। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि उस मासूम पर ऐसा क्या बीता कि दुपट्टा कसकर जान देने की नौबत आ पड़ी ? परिवार की मुफलिसी दूर करने में नाकामी ने नंदलाल को मानसिक रूप से बीमार बना दिया था। कोई भी सरकारी सहायता कभी नहीं मिली। यहां तक कि राशन कार्ड न होने से कोटे का अनाज भी नहीं मिलता था। घर में कमाने वाला कोई न होने से परिवार धीरे-धीरे अभावग्रस्त होता चला गया। गांव वालों ने बताया कि पैसे के कारण उसके मां का इलाज नहीं हो सका। दवा के अभाव में दम तोड़ते देख चुकी लाजो ने बहादुर बिटिया की तरह कंधे पर बीमार पिता और दो छोटे भाइयों का भार तो उठाया ही, अपनी बड़ी बहन राधा के हाथ भी पीले करवाए। हालांकि, गांव के लोगों ने आगे बढ़कर आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।