फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   अरनिया क्षेत्र में गौकशी की घटना से हड़कंप

अरनिया क्षेत्र में गौकशी की घटना से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
अरनिया क्षेत्र में गौकशी, चार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

- हिंदू संगठनों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार देर शाम बड़ागांव में गोकशी से रोष फैल गया। पुलिस ने शुक्रवार को ग्रामीण की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अरनिया थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भोला पुत्र कंछी सिंह बृहस्पतिवार देर शाम जंगल की तरफ जा रहा था। जब वह नाले की पटरी की तरफ पहुंचा तो वहां पर उसे चार लोग गोवंश की कटान करते हुए दिखाई दिए। गोकशी होती देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों पर कार्य कर रहे किसान मौके की तरफ दौड़ पड़े। जिसके बाद वह एकत्र होकर गोकशी करने वाले आरोपियों को तलाशने लगे। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर सभी गोकश गोवंश को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी गोकशों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। साथ ही फोन करके जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ गोपाल सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी गोकशों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। इसके बाद ग्रामीण घायल अवस्था में गोवंश को बुग्गी में लादकर गांव ले आए। गांव में पशु चिकित्सक बुलाकर उसका इलाज कराया गया। शुक्रवार सुबह गोवंश की मौत हो गई। सीओ और भारी फोर्स की मौजूदगी में गोवंश को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। मामले में पुलिस ने भोला की शिकायत पर आरोपी इकबाल, शकील निवासी गांव मलगोसा थाना खुर्जा को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज होने की तस्दीक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed