फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   दो दिन से लापता युवती का शव बाजरा के खेत में मिला

दो दिन से लापता युवती का शव बाजरा के खेत में मिला

Sat, 10 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सौधन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व घर से खेत पर चारा लेने गई एक युवती घर नहीं लौटी जिसका तीसरे दिन बाजरा के खेत में शव मिल गया। युवती का चेहरा बुरी तरह से झुलसा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचानामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने रजपुरा थाना क्षेत्र के एक के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिहावली में सात नवंबर को 18 वर्षीय एक युवती अपने घर से गांव के निकट पशुओं के लिए चारा लेने गई थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसे खोजने के लिए कई स्थानों और सगे संबंधियों में तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग पशु चरा रहे थे कि एक बाजरा के खेत में एक युवती शव पड़ा लिया जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई तो उसकी शिनाख्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान परिजनों ने रजपुरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के तीन युवकों पर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। जिसमें एक युवक के साथ इस युवती का शादी का रिश्ता भी तय हो गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ रिश्ता तय हुआ वह अपने दो साथियों के साथ दीपावली पर युवती से मिलने आया था। जिसके अगले दिन युवती गायब हुई थी। सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि एक युवती का शव बाजरा के खेत में मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। उसका चेहरा अधिक काला पड़ा था। पूरी स्थिति पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed