फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ईंट भट् ठा संचालक की हालत चिंताजनक, आईसीयू में भर्ती

ईंट भट् ठा संचालक की हालत चिंताजनक, आईसीयू में भर्ती

Sat, 03 Nov 2018 03:52 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
संभल/असमोली। ईंट-भट्ठा संचालक की हालत लगातार चिंताजनक है। उन्हें गोली लगने के बाद घायलावस्था में मुरादाबाद के तीर्थांकर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटीलेटर रखा गया है। उनके सिर में गोली फंसी है। चिकित्सकों ने आपरेशन से इनकार किया। परिजन उनकी जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं। असमोली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर के करीब ईंट-भट्ठा संचालक मोहम्मद सरताज बुधवार को सुबह घायलावस्था में मिले थे। उनकी कनपटी में गोली लगी थी। मौके पर ही लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जांच हो रही है। सरताज असमोली थाना क्षेत्र के ही गांव रतूपुरा के निवासी हैं। उनका ईंट-भट्ठा सेवापुर पदारथपुर में है। उनकी पत्नी नाजमा मुरादाबाद के वार्ड 16 की जिला पंचायत सदस्य हैं। संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने शुक्रवार को शाम बताया कि सरताज की हालत गंभीर बनी है। मढ़न के चौकी इंचार्ज ने रत्नेश कुमार ने शुक्रवार को शाम चार बजे टीएमयू जाकर सरताज के बारे में जानकारी ली है। साथ ही परिजनों से भी बातचीत की है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


फारेंसिक जांच के लिए आगरा भेजा जाएगा रिवाल्वर
संभल। सरताज के लाइसेंसी रिवाल्वर अहम साक्ष्य है. इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। ताकि घटना की हकीकत सामने आ सके। चौकी इंचार्ज ने बरामद रिवाल्वर को अमसोली थाने के मालखाने में दाखिल कर दिया है। अब इस रिवाल्वर को थाने के मालखाने से डिब्बे में सील करके एफआईआर की प्रति के संग आगरा भेजा जाएगा। आगरा में जांच होगी। जांच के बाद आने वाले निष्कर्ष से विवेचना आगे बढ़ेगी। सरताज की रिवाल्वर में गोली का खोखा फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। मौके से पांच कारतूस भी मिले हैं। पुलिस कारतूसों को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed