फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   युवक ने फोन पर आखिरी बार पिता से कहा, राम-राम और दे दी जान

युवक ने फोन पर आखिरी बार पिता से कहा, राम-राम और दे दी जान

Tue, 18 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सौंधन में पेड़ से लटककर युवक ने जान दे दी। पिता ने बताया कि रविवार की रात को साढ़े ग्यारह बजे उसने मोबाइल पर फोन कर कहा कि मेरी आखिरी बार राम-राम ले लो। आप बीमार रहते हो इसलिए आपको ज्यादा परेशान नहीं करूंगा। मैं जान देने जा रहा हूं। इसके बाद घरवाले तुरंत उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो वह पेड़ पर लगे फंदे पर झूल रहा था। गांववालों के साथ मिलकर परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा। इसके बाद डॉक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने जगदीश (25) को मृत घोषित कर दिया। पिता औतारी ने बताया कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वह खेती किसानी करता था। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed