{"_id":"5b0720d34f1c1ba56e8b47bf","slug":"71527193811-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने पकड़ा, चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने पकड़ा, चालान
Updated Fri, 25 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शहर के एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा को मोहल्ले के ही एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि छात्रा को शादी का झांसा देकर 21 अप्रैल को उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। छात्रा का शोर सुनकर मां पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गया। बाद में युवक ने छात्रा की मां से माफी मांगी। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में युवक ने निकाह करने के लिए रजामंदी कर ली। 22 अप्रैल को युवक ने दूसरे मोहल्ले की युवती के साथ निकाह कर लिया तो छात्रा ने आपत्ति जताई। बुधवार को छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार की देर रात आरोपी युवक को पुलिस ने घर जाकर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार आर्य का कहना है कि इस मामले में अमजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।