{"_id":"5beb26c8bdec22698c6e50f8","slug":"61542137544-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म्र के युवक पर पंचायत ने डाला 40,000 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म्र के युवक पर पंचायत ने डाला 40,000 रुपये का जुर्माना
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मढ़न/संभल। असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार को किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। दो दिनों तक रिपोर्ट की आस में भटके पिता को जब न्याय नही मिला तो मंगलवार को गांव में पंचायत बैठी। पंचायत में बेटी की आबरू की कीमत 40 हजार रुपये लगाई है। आरोपी युवक पर पंचायत ने चालीस हजार रुपये जुर्माना डाला। यह राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
असमोली के एक गांव में किशोरी के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। यह घटना उस समय हुई जब किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक किशोरी के पिता की परचून दुकान पर सामान लेेने के लिए आया था। किशोरी को अकेला देख युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर किशोरी ले घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए असमोली थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाए समझौते का प्रयास करती रही। इसी क्रम में मंगलवार को गांव में पंचायत बैठी। बेटी की आबरू की कीमत 40 हजार रुपये रखी गई। आरोपी को यह फरमान सुनाया गया कि वह पीड़ित पक्ष को 40,000 रुपये का भुगतान करे। इस बारे में थाना पुलिस से संपर्क का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी।