{"_id":"5cd8651bbdec22071b389def","slug":"51557685531-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन

खुर्जा। पहासू तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे एक युवक को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और अरनिया क्षेत्र में हाइवे किनारे फेंक कर भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र स्थित गांव कटरा निवासी मुकेश कुमार शनिवार को खुर्जा आया था। देर शाम वह घर जाने के लिए पहासू तिराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ लोग पहुंचे और उससे अलीगढ़ तक चलने के लिए पूछा। मुकेश ने गभाना तक जाने की बात कही तो कार सवारों ने उसे बैठा लिया और रवाना हो गए। गांव अरनिया के पास पहुंचने पर कार सवार बदमाशों ने तमंचा निकालकर मुकेश को आतंकित करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हाइवे के किनारे फेंककर भाग गए। पीड़ित किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।