फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   महिला की गला दबाकर हत्या, घर पर पड़ा मिला शव

महिला की गला दबाकर हत्या, घर पर पड़ा मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला की गला दबाकर हत्या, घर पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन


खुर्जा। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने सास-ससुर और बच्चों को साथ रहती थी। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने छोटे बेटे को लेकर कमरे में सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के बड़े बेटे ने देखा तो आनन-फानन में परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला के गले पर निशान पाए गए हैं। मृतका के पिता और चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पिता ने मोहल्ले के ही वीरपाल और ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोट
प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा। अभी तक दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, कोतवाली प्रभारी

देर शाम शुरू हुआ पोस्टमार्टम
- पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दोपहर करीब 12 बजे बुलंदशहर के लिए भेजा। इसके बाद देर शाम करीब साढ़े सात बजे महिला का पोस्टमार्टम शुरू हो सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

बेसहारा हुए मृतका के तीनों बच्चे
- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विधवा महिला की हत्या के बाद उसके तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मां की मौत के बाद उसके दोनों बेटे और एक बेटी अब कहां जाएंगे। घर में सिर्फ बुजुर्ग सास-ससुर ही रहते हैं।

पहले ही उठ चुका है पिता का साया
- तीनों बच्चों के ऊपर से पिता का साया पहले से ही उठ चुका था। लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व मिट्टी का ढांग गिरने से मृतका के पति की मौत हो गई थी। दो बेटे और एक बेटी का लालन-पालन मां ही कर रही थी। बेटी अपने ननिहाल में रहती है। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सुबह मां को जगाता रहा छह वर्षीय मासूम
- रात में छोटे बेटे को लेकर विधवा महिला कमरे में सोने चली गई थी। जब सुबह बड़ा बेटा(छह वर्ष) अपनी मां को जगाने गया तो वह नहीं उठी। मासूम को मां के न जगने का कारण समझ में नहीं आया। इसके बाद वह शोर मचाते हुए अपने बाबा से यह बात कही। बच्चे के बाबा ने जब आकर देखा तो पता चला कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed