फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   झूठी शान की खातिर युवती की जान लिए जाने के प्रकरण का राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

झूठी शान की खातिर युवती की जान लिए जाने के प्रकरण का राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Fri, 06 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में झूठी शान की खातिर बेटी की जान लिए जाने के कथित मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ने छानबीन की। परिजनों को बुलाकर बातचीत की। इसमें परिजनों ने बीमारी से मौत बताई है। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर अपनी आख्या भेज दी है। अब अगर राज्य महिला आयोग पुलिस की आख्या का परीक्षण करेगा।
विज्ञापन

संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 जून 2018 की घटना बताई गई है। युवती एक युवक से प्यार करती थी और प्यार करने से परिजन सहमत नहीं थे। उन्हें इस पर आपत्ति थी। आरोप है कि जब युवती नहीं मानी तो उसकी जान ले ली गई। यह मामला जब मीडिया की सुर्खियों में आया तो राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग ने दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक से आख्या मांगी थी। सीओ सुदेश कुमार ने इस मामले में जांच की। सीओ सुदेश कुमार का कहना है कि अभी तक झूठी शान की खातिर जान लिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन परिजनों के बयानों और गांव वालों से मिली जानकारी के आधार पर आख्या भेजी गई है। आख्या में यह स्पष्ट हुआ कि युवती बीमार हुई थी और बीमार युवती को उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था। युवती की मौत हो गई। युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ ने बताया कि आख्या आयोग को चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed