{"_id":"56f82f524f1c1bde5cf14d9e","slug":"44-animals-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर और लग्जरी कार से 44 पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर और लग्जरी कार से 44 पशु बरामद
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैंटर और लग्जरी कार से 44 पशु बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्कर हत्या के लिए प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के लिए नए-नए जुगाड़ निकाल रहे है। किसी को शक न हो इसलिए कभी लग्जरी कार में पशुओं की तस्करी कर रहे हैं तो कभी दूध के टैंकर में। रविवार को मीरानपुर कटरा में हत्या के लिए ले जाए जा रहे पशुओं को लग्जरी कार और कैंटर में लदी धान की भूसी की बोरियों के बीच छिपाया गया। सूचना पर घेरेबंदी करने के बाद पुलिस ने लग्जरी कार से चार और कैंटर से 40 पशु बरामद किए। ये पशु उन्नाव से लाए जा रहे थे। पुलिस ने एक पशु तस्कर को भी तमंचा सहित गिरफ्तार किया है।
वाकया रविवार तड़के का है। जलालाबाद रोड पर गश्त करने के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि उन्नाव से पशु तस्कर हत्या के लिए प्रतिबंधित पशुओं को लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने खैरपुर चौराहे के पास बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में जलालाबाद की ओर से कैंटर आता दिखाई दिया। बैरियर के नजदीक आने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक बैरियर तोड़ता हुआ कैंटर को जैतीपुर रोड की तरफ मोड़कर भगाने लगा। पुलिस भी उसके पीछे लग गई। आगे जाकर पशु तस्कर कैंटर को खेतों की ओर भगाने लगे। लगे। उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर भी किया। पुलिस ने कैंटर का पीछा कर वजीर पुत्र मद्दन खां निवासी मोहल्ला बजरिया खानशामां थाना गंज जिला रामपुर को दबोच लिया। उसके दो साथी फैसल पुत्र जमील और इस्लाम पुत्र नईम निवासी घेर मर्दान रामपुर चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस के मुताबिक इसी दौरान एक होंडा सिटी कार और एक जाइलो आती दिखाई दी। पुलिस ने होंडा सिटी कार को घेर लिया लेकिन कार सवार भाग निकले। वहीं जायलो सवार कार बैक कर भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि होंडा सिटी कार से तीन बैल, एक गाय एवं कैंटर में 32 बैल और आठ गाय बरामद किए गए। पकड़े गए मवेशी ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर गिरफ्तार पशु तस्कर को जेल भिजवा दिया गया है। एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि फरार पशु तस्करों की तलाश की जा रही है।