फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   किसान के घर से हथियारों के बल पर 4

किसान के घर से हथियारों के बल पर 4

Wed, 07 Nov 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नी खेड़ा में सोमवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश पीड़ित परिवार को कमरे में बंद कर मौके से भाग गए। शोरशराबा सुन मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने पीड़ित को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को गांव मन्नी खेड़ा निवासी धर्मवीर और उनके भाई जितेंद्र को तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। मकान निर्माण के लिए घर में रखे 48 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि रात दो बजे करीब तीन बदमाश घर में घुस आए और उनको तमंचे का भय दिखाकर नींद से जगाया। घर में रखे रुपयों की मांग की। पीड़ित ने तमंचा देख बताया कि रुपये कमरे में सो रहे भाई जितेंद्र के पास हैं। बदमाश उसको उठाकर कमरे के पास ले गए और कमरे का दरवाजा खोलने के लिए जितेंद्र को आवाज दिलाई। जितेंद्र ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने तमंचे का भय दिखाते हुए कब्जे में ले लिया। घर में रखे रुपयों की मांग की। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उन रुपयों की मांग की जो सोमवार को गांव देहपा बैंक से निकाल कर लाया था। मकान निर्माण के लिए रखे 48 हजार रुपये लेकर बदमाश कमरे में बंद कर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया। जिसे सुनकर पड़ोस में रहने वाले चाचा पृथी सिंह आ गए। लूटपाट की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed