फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   तमंचे के बल पर घर में घुसकर बदमाशों ने लूटे 25,000 रुपये

तमंचे के बल पर घर में घुसकर बदमाशों ने लूटे 25,000 रुपये

Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर में बदमाशों ने किसान के घर में घुसकर तमंचे के बल पर 25,000 रूपये लूट लिए। किसान ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित किसान ने दो बदमाशों को पहचान लिया। चारों बदमाशों नकाबपोश थे। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी किसान ओमपाल सिंह मंगलवार की रात्रि खेत पर सिंचाईं करने के लिए गया हुआ था। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। रात्रि में 2 बजे किसान वापस घर लौटा तो दरवाजा खुला था। घर के भीतर कमरे में बदमाश घुसे थे और अलमारी में सामान को निकाल रहे थे। किसान ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा तान दिया। अलमारी में रखे 25 हजार रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भागते वक्त एक बदमाश को घर में मोबाइल गिर गया। पीड़ित किसान ने सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजवीर यादव का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed