{"_id":"56e2cd274f1c1b450b8b4568","slug":"19-pilgrims-injured-in-accident-at-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा जा रही बस पलटने से 19 श्रद्धालु जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटड़ा जा रही बस पलटने से 19 श्रद्धालु जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:22 PM IST
सार
- श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को सुबह तड़के नंदनी टनल के पास बीच सड़क पर पलट गई
- अधिकतर यात्री अमृतसर और बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Accident
विस्तार
अमृतसर से कटड़ा में वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को सुबह तड़के नंदनी टनल के पास बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। हालांकि, यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकतर यात्री अमृतसर और बिहार के रहने वाले हैं। उपचार के बाद यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होने की वजह से पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से यात्रियों को बस से निकाला गया और हाईवे की एंबुलेंस से जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यात्रियों में अमृतसर के रहने वाली राजवंती, कविता, रुपेश, कृष्ण, करण, देसराज, जसराज, बिहार की रूबी, शिवचरण, दुरशंत प्रसाद, उर्मिला, माला देवी, राधिका, राम कृष्ण, सिमरण, मध्य प्रदेश निवासी मुकेश, जतिन, सागर, और हैदराबाद की सरोजनी 59 शामिल हैं।
विज्ञापन