{"_id":"5bdf49f5bdec2269407efc5a","slug":"161541360117-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के कनेक्शन का झांसा देकर महिला से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई गैस के कनेक्शन का झांसा देकर महिला से
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखासा में पुलिस चौकी के नजदीक राहगीर महिला को लालच देकर बाइक सवार युवक ने टप्पेबाजी की। टप्पेबाज महिला के बैग में रखी नकदी और जेवर उतरवा कर भाग गया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने परिजनों को सूचना दी।
रविवार दोपहर एक बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव लखौरी-जलालपुर निवासी कुसुम शर्मा पत्नी निर्दोष शर्मा को फ्री रसोई गैस का कनेक्शन दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उससे रुपये और पहने हुए जेवर उतरवा लिए। वह रामपुर निवासी अपनी बेटी के घर जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि नखासा चौकी के नजदीक एक बाइक सवार युवक आया और राम-राम करते हुए बोला, रसोई गैस कनेक्शन मंजूर हो गया है। चाचा को बता दो, महिला ने कहा कि वह उनको फोन कर बता दे। युवक ने महिला के मोबाइल से पति निर्दोष शर्मा को फोन किया और रसोई गैस मंजूर होने की जानकारी दी। युवक ने कहा कि उनके पड़ोसी का भी कनेक्शन मंजूर हो गया है। साथ ही बताया कि अब रसोई गैस लेने के लिए फोटो खिंचवाना होगा। महिला के पति ने फोटो खिंचवाने के लिए महिला को कह दिया। पति-पत्नी ठग की बातों में आ गए। साथ ले जाने से पहले युवक ने कहा कि वह फोटो में वह गरीब दिखनी चाहिए। इसलिए गले की सोने की चेन और कुंडल उतार दे। महिला झांसे में आ गई। चेन, कुंडल और बैग युवक को दे दिया। बैग में महिला के साढ़े बारह हजार रुपये थे। युवक बाइक में महिला को बैठाकर इधर-उधर घूमता रहा। बाद में हातिमसराय लेकर पहुंचा और एक घर के बरामदे में खड़ा कर दिया। वहां से कुछ देर में लौटने की बात कहकर चला गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला रोने-पीटने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला ने राहगीर के फोन से पति को ठगी की जानकारी। मौके पर पहुंचे पति ने बताया कि युवक ने इस अंदाज में बात की जैसे वो हमें पहले से जानता हो। इसलिए उसकी बातों में आ गए। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना से अवगत कराया। रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
सीमा विवाद में उलझी वारदात, रिपोर्ट दर्ज नहीं
संभल। नखासा चौकी के इंचार्ज उदयवीर सिंह ने बताया कि नखासा क्षेत्र से महिला ठग की बाइक में बैठी जरूर थी पर ठगी की वारदात हातिमसराय क्षेत्र में हुई है। यह इलाका नखासा थाना क्षेत्र में आता है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि महिला को साथ लेकर सीसीटीवी की फुटेज भी देखी गई लेकिन वह हेलमेट लगाए था। इससे उसका चेहरा नहीं आ सका है। इसलिए पहचान में दिक्कत आ रही है।