फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   16 year old boy raped to a 6 year old girl, arrest

गुलरिहा में छह साल की मासूम से बलात्कार

Wed, 17 Aug 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 17 Aug 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
16 year old boy raped to a 6 year old girl, arrest
rape - फोटो : Demo
गुलरिहा क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पड़ोसी किशोर ने मासूम को अकेले पाकर वारदात को अंजाम दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छह वर्षीय बच्ची मंगलवार की रात आठ बजे घर के बाहर ही खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी 16 वर्षीय किशोर बच्ची के पास गया और उससे पानी पीने के लिए मांगा। आरोप है कि बच्ची घर के बाहर लगे नल से पानी लेने पहुंची। इसी दौरान उसने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो घरवाले उसकी आवाज सुनकर आए तब तक आरोपी फरार हो गया। घरवाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा से पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया। वह अपने रिश्तेदार के घर छिपा था।

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी नागेंद्र उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 जून को गांव की एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था कि नागेंद्र उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर वह फरार हो गया। पुलिस बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को उसकी गिरफ्तारी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed