{"_id":"5dee5baa8ebc3e87ff46bec4","slug":"16-lakh-rupess-worth-theft-in-jp-group-general-manager-house-at-gorakhpur-dehat-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी ग्रुप के जनरल मैनेजर के घर 16 लाख की चोरी, 14 दिन से बंद था मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेपी ग्रुप के जनरल मैनेजर के घर 16 लाख की चोरी, 14 दिन से बंद था मकान
Mon, 09 Dec 2019 08:05 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज/ चिल्लूपार (गोरखपुर)।

Published by: विजय जैन
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
जेपी ग्रुप के जनरल मैनेजर के घर 16 लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज इलाके के कल्यानपुर स्थित पाली निवास में किराये पर रहने वाले जेपी ग्रुप के जनरल मैनेजर के घर को चोरों ने खंगाल लिया। चोरों ने मकान से 15 लाख के जेवरात, बीस हजार रुपये और कुछ कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
कल्यानपुर में मोहन पौहरिया निवासी उपेंद्र यादव के पाली निवास में किराए पर रहने वाले नोएडा केनिवासी मनोरंजन सरकार गोरखपुर में जेपी ग्रुप में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह बीते 26 नवंबर को परिवार के साथ छुट्टी मनाने कोलकाता चले गए थे। उन्होंने मकान के मुख्य गेट की चाभी मकान मालिक के केयर टेकर सोमनाथ यादव को दी थी।
पुलिस को दिए तहरीर में मनोरंजन सरकार ने बताया कि रविवार की रात दो बजे जब वह परिवार के साथ वापस आए तो गेट और कमरों के ताले टूटे थे। उपरी मंजिल पर एक कमरे में दो सिलिंडर, गद्दा, रजाई और कुछ खाने के सामान पड़े थे। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी गैर मौजूदगी में उपरी मंजिल पर कोई रहा हो। उन्होंने बताया कि करीब 16 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
पीपीगंज में बंद मकान को चोरों ने खंगाला
भरोहिया। पीपीगंज के भरोहिया निवासी दीनदयाल शर्मा के बंद मकान को चोरों ने खंगाल लिया। पुलिस को दिए तहरीर में उनकी पत्नी माधुरी ने बताया कि चोर दो लाख के जेवरात, बीस हजार रुपये और सामान लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति विदेश में रहते हैं। वह किसी काम से रविवार को पड़ोस के गांव स्थित अपने मायके चली गई थीं। सुबह पड़ोसियों ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर उन्हें सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।